Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सिद्धू के मंदिर दर्शन से श्रद्धालुओं में उत्साह
हरिद्वार: Haridwar की धर्मनगरी में नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे, जहां उन्होंने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। इस दौरान सिद्धू ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। भगवान दक्ष की नगरी के रूप में प्रसिद्ध कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में नवजोत सिंह सिद्धू ने विशेष पूजा की और रुद्राभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की। मंदिर के श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने उन्हें प्रसाद और भगवान दक्षेश्वर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। हरिद्वार प्रवास के दौरान सिद्धू ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज से भी भेंट की। दोनों के बीच काफी देर तक धर्म, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति पूरे विश्व को शांति और मानवता का संदेश देती है। इससे पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू ने हरिद्वार की अधिष्ठात्री मां माया देवी मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने आनंद भैरव मंदिर में भी मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और आस्था के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें मंदिर के पुजारियों ने विधिवत अनुष्ठान कराया।