Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पुलिस कार्रवाई से ड्रग तस्करों में हड़कंप
सिरसा: Sirsa में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को सामने देखकर बाइक चालक ने अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया, तो पुलिस को उन पर शक हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सिरसा निवासी राजदीप तथा पंजाब के मानसा निवासी चरणजीत कौर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना रोड़ी में मामला दर्ज कर जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी तथा उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।