Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ईंधन संकट की आशंका खारिज, सरकार का बयान
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, नैचुरल गैस और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति को लेकर किसी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है। पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और मांग के अनुरूप स्टॉक बनाए रखा गया है। किसी भी घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) डिस्ट्रीब्यूटरशिप ने स्टॉक के खत्म होने की शिकायत नहीं की है। कुछ जिलों में खेती की मांग और बदलते बाजार के रुझानों के कारण पेट्रोल और डीजल की बिक्री में असामान्य रूप से बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन सप्लाई स्थिर बनी हुई है। शर्मा बताया कि राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और उद्योग संघों को जमाखोरी और कालाबाज़ारी रोकने की सलाह दी गई है और उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे ईंधन केवल अधिकृत माध्यमों से ही खरीदें। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोहराया है कि ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मार्च से अब तक 8.3 लाख से ज्यादा पीएनजी के कनेक्शन चालू किए गए हैं और 8.5 लाख नए उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। पिछले चार दिनों में ही 1.78 करोड़ एलपीजी रिफिल बुकिंग मिलीं और करीब 1.8 करोड़ सिलेंडर डिलीवर किए गए हैं, जिनमें से 96 फीसदी डिलीवरी डिजिटल रूप से प्रमाणित थीं। शर्मा ने कहा कि प्रवर्तन एजेंसियों और तेल विपणन कंपनियों ने भी निरीक्षण तेज कर दिए हैं। कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई मजबूत बनी हुई है और औद्योगिक तथा कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए नैचुरल गैस की सप्लाई 99 फीसदी तक बहाल कर दी गई है। प्रेसवार्ता के दौरान पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि जहाजों की आवाजाही के क्रम में 'निसोस केरोस' नामक एक मालवाहक जहाज 25-26 मई की रात को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजर गया और 3 जून को विशाखापत्तनम पहुंचने वाला है। यह मालवाहक जहाज अपने साथ लगभग 2,70,000 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल लेकर जा रहा है। इस जहाज का पूरा चालक दल विदेशी है और यह मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला जहाज है। इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और भारतीय नाविकों से जुड़ी किसी भी घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, चाहे वे भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाजों पर हों या विदेशी झंडे वाले जहाजों पर। अधिकारियों ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।