Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
राहुल गांधी ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सीयूईटी परीक्षा में कथित अव्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। राहुल गांधी ने परीक्षा प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समन्वय की कमी के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीट, सीबीएसई, एसएससी और अब सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़ी परीक्षाएं ठीक से आयोजित नहीं हो पा रही हैं, जबकि सरकार अपनी व्यवस्थाओं को लेकर बड़े दावे करती है। राहुल गांधी ने कहा कि जिस पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है, वही आगे चलकर जवाब मांगेगी। इधर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित सीयूईटी परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह की पाली की परीक्षा करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हो सकी, क्योंकि ऑनलाइन प्रश्नपत्र समय पर अपलोड नहीं हो पाए। जयपुर समेत देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और अभिभावकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बाद में एनटीए ने इसे तकनीकी एजेंसी टीसीएस की सर्वर समस्या बताया। इसके अलावा, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का समय भी बदला गया, जिसे दोपहर 3 बजे की बजाय शाम 4 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया गया। मामले को लेकर विपक्ष ने भी सरकार से जवाब मांगा है और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई है।