Uturn Time
Breaking
Amritsar: नोटिस के बावजूद नहीं रुका निर्माण, अमृतसर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप Kolkata: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, सागरिका घोष ने कार्रवाई की मंशा पर उठाए सवाल Jalandhar: 16 जून से वंदे भारत एक्सप्रेस नए रूट पर दौड़ेगी, जालंधर के यात्रियों को हो सकती है असुविधा Jorhat: जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान हादसे से मचा हड़कंप, भारतीय वायुसेना ने शुरू की जांच New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी के यूरोप दौरे पर दुनिया की नजर, जी7 सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर रखेंगे भारत का पक्ष New Delhi: मालवीय नगर और साकेत हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख की सहायता, पीड़ितों के लिए सरकार का ऐलान New Delhi: पीएम मोदी ने युवाओं की भूमिका को बताया अहम, खेलों में सफलता पर जताई खुशी New Delhi: कांग्रेस का अभियान 17 जून से, राहुल गांधी छात्र सम्मेलनों को करेंगे संबोधित New Delhi: ईडी की छापेमारी से सियासी हलचल, मदन मित्रा के ठिकानों पर कार्रवाई Kailashahar: त्रिपुरा बॉर्डर पर तनाव, बीएसएफ की कार्रवाई में तस्कर मारा गया Indore: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री मांडू पहुंचे, ऐतिहासिक स्थलों का किया अवलोकन Chandigarh: पीएम मोदी 2029 में भी देश में प्रधान सेवक के रूप में चौथी बार काम करेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
(अभिषेक सूद/भाग सिंह अंटाल) घनौर, 14 जनवरी- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने तथा अपने पोते युग्नवाब सिंह के पहले जन्मदिन के उपलक्ष्य में तेजिंदर सिंह रायपुर के निवास पर सरबत के भले के लिए श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया। धार्मिक समागम के दौरान रागी जत्थे द्वारा मधुर कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया। पाठ के भोग उपरांत गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा की पूर्व विदेश राज्य मंत्री महारानी प्रनीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह भंगू गगरोली, भाजपा घनौर इंचार्ज विकास शर्मा, हरजिंदर सिंह सरवारा (मीत प्रधान भाजपा), पाखर सिंह कामी (कार्यकारिणी सदस्य, पंजाब किसान मोर्चा भाजपा), एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह, अवतार सिंह (जिला मीत प्रधान) सहित भाजपा की पूरी टीम, बाबा तेजिंदर नाथ, गांववासी एवं क्षेत्रवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे। लोहड़ी के पावन अवसर पर गांववासियों एवं भाजपा टीम द्वारा तेजिंदर सिंह लंबरदार को उनके पोते के पहले जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।