Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/30 मई। शिमलापुरी के जनता नगर के एक घर में शनिवार दोपहर पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की लाशें बरामद की है। थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों की लाशें कब्जे में ले ली है। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के नाम से हुई। अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। दरअसल, पिछले दो दिन से दंपति को किसी ने नहीं देखा था। शनिवार को काफी बदबू आने के कारण इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़कर घर में एंट्री की तो लाशें बरामद हुई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह और हरमीत कौर को दो दिन पहले तक गली में सामान्य रूप से घूमते-फिरते देखा गया था। उस समय तक सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक था। फोन न उठाने पर हुआ खुलासा मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि उनके पांच लड़कियां हैं। जिसमें से चार विदेश रहती है, इसमें से एक गाजियाबाद में रहती है। मृतक की बहन ने कहा कि उनके भाई कुलदीप सिंह को बेटियां कॉल कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। जिसके बाद बच्चों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो लाशें बरामद हुई। --