Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
छबील और भंडारे के साथ मनाई गई पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : रिफाइनरी स्थित आइओसीएल चौंक पर ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर मीठे पानी की छबील लगाकर हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ में सैंकड़ों लोगों ने आहुति डालकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को ज्येष्ठ मास (पुरुषोत्तम मास) की पूर्णिमा के दिन हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलशन कुमार ने भंडारे में सेवा की। गुलशन कुमार ने कहा कि ज्येष्ठ मास में पानी पिलाने और भंडारे का प्रसाद खिलाने से आत्मिक शांति मिलती है। ज्येष्ठ अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में छबील और भंडारे का आयोजन अत्यधिक पुण्य, जन-कल्याण और भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए किया जाता है। इस मास में अन्न-जल का दान करने से सामान्य दिनों की तुलना में अधिक फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस पवित्र महीने में भूखे को भोजन (भंडारा) और प्यासे को पानी (छबील) पिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भीषण गर्मी से राहत: ज्येष्ठ (जेठ) का महीना गर्मियों के चरम पर होता है, जिसमें सूर्य की किरणें प्रचंड होती हैं। इस तपती धूप में राहगीरों को ठंडा पानी, शर्बत या छबील पिलाना मानव सेवा का सबसे उत्तम कार्य माना जाता है। भंडारे के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समान रूप से प्रसाद प्राप्त होता है। जो 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को बढ़ाता है। इस अवसर पर हेमंत कुमार, राममेहर शर्मा, संदीप कुमार, बिजेंदर, हरदीप सिंह, राजेश कुमार, गोपाल राणा, घनश्याम पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।