Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कई शहरों को निशाना बनाने की साजिश विफल, 8 गिरफ्तार
नई दिल्ली: New Delhi और Mumbai समेत देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमलों की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई में आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों में हमले की योजना बना रहे थे। खुफिया एजेंसियों को इनकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इन्हें दबोचा गया। बताया जा रहा है कि संदिग्धों के निशाने पर भीड़भाड़ वाले इलाके और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान थे। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसकी जांच जारी है। New Delhi और Mumbai समेत देश के कई शहरों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI), मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद दिल्ली, मुंबई, पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा एजेंसियों और पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड हमले और फायरिंग कर दहशत फैलाना था। स्पेशल सेल को खुफिया इनपुट मिलने के बाद तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से इस नेटवर्क पर नजर रखी गई और अलग-अलग राज्यों—महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली—के साथ नेपाल कनेक्शन का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने 4 हैंड ग्रेनेड, 2 ग्लॉक पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक और स्कूटी तथा पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से बातचीत वाले मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल का संचालन पाकिस्तान और दुबई में बैठे हैंडलर कर रहे थे, जिनमें अंडरवर्ल्ड से जुड़े मुन्ना झिंगाड़ा और अन्य सहयोगी शामिल हैं। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े हमले को टाल दिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपितों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है, जिनमें शामिल हैं— 4 हैंड ग्रेनेड (पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी निर्मित) 2 ग्लॉक पिस्टल 24 जिंदा कारतूस (पाकिस्तान निर्मित) चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी की एक होंडा एक्टिवा स्कूटी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से चैट वाले मोबाइल फोन इन बरामदगी से साफ है कि आरोपित बड़े स्तर पर आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आए हैं।