Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
टैक्सेशन बार का आध्यात्मिक आयोजन, यात्रा का शुभारंभ
लुधियाना: लुधियाना टैक्सेशन बार एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी जी के पवित्र दरबार में धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरसैन शर्मा, सचिव योगेश अरोड़ा तथा संयुक्त सचिव गौरव शर्मा ने किया। उनके साथ एसोसिएशन के 14 अन्य सदस्य भी यात्रा में शामिल हुए। माता चिंतपूर्णी जी के पावन दरबार में पहुंचकर सभी सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त अधिवक्ता एवं कराधान समुदाय, उनके परिवारों तथा समाज के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उन्नति के लिए माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस धार्मिक यात्रा को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके इंदरसैन शर्मा, धर्मपाल बिंद्रा, नविंदर शर्मा, करण जोशी, करण चावला, विवेक शर्मा, डी. के. सलूजा, योगेश अरोड़ा, गौरव शर्मा, रजत कपूर, शाम सुंदर, उमा शंकर सोनी, बृजेश अग्निहोत्री, रमन जोशी, विवेक मैनी, गगन कालड़ा, अश्वनी कोचर उपस्थित रहे।