Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/1 जून। चीमा चौक के नजदीक आरके रोड पर दीपस टूल फैक्ट्री में सीवरेज से जहरीली गैस निकलने के कारण दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि फैक्ट्री में दो वर्कर बेहोश हो गए। वर्करों ने इसकी सूचना तुरंत फैक्ट्री मालिक को दी। फैक्ट्री मालिक ने वर्करों को अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन की मौत हो गई, जबकि कइयों को फस्ट एड देने के बाद छुट्टी मिल गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, निगम कमिश्नर नीरू कत्याल, एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, एसीपी इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान पिता मान सिंह, बेटा अमित और अन्य वर्कर श्री राम (56) के रुप में हुई है। गेट पर तैनात दीपक और राजिंदर घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना की तरह रविवार देर रात को काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। गैस का असर इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। वेस्टेज सीवर साफ करने गए थे पिता-पुत्र मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को भरने के लिए गए थे। अमित शादीशुदा था। उसकी एक साल की बेटी भी है। मृतक मान सिंह की बेटी रेनू के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर वेस्टेज का एक गटर था, जिसकी सफाई के लिए उसके पिता और भाई जाते थे। घटना वाली रात भी दोनों काम पर गए थे। जैसे ही उन्होंने गटर का ढक्कन खोला, उसमें से जहरीली गैस निकली और वे उसकी चपेट में आ गए। आमतौर पर दोनों रात 2 से 3 बजे के बीच घर लौट आते थे, लेकिन उस रात वे वापस नहीं आए। जिसके बाद घटना का पता चला। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। डीसी के अनुसार, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी फैक्ट्री की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।