Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पलवल में INLD कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ आक्रोश
पलवल: Palwal में महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सोमवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए महंगाई पर नियंत्रण और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व आदित्य देवीलाल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आदित्य देवीलाल ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल ईंधन ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उनमें असंतोष है। पर्याप्त रोजगार के अवसर न मिलने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।