Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, बठिंडा कोर्ट को उड़ाने की धमकी से मचा तनाव
बठिंडा: बठिंडा जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियात के तौर पर अदालत परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। इसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और पुलिस की विशेष टीमों ने परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पार्किंग एरिया, कोर्ट रूम्स और कार्यालयों सहित पूरे परिसर की जांच की गई। हालांकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस के अनुसार धमकी भरे ईमेल की साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है और भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए अदालत की गतिविधियां प्रभावित रहीं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।