Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
योग को बढ़ावा देने के लिए खंड स्तर पर खेल स्पर्धा का आयोजन, युवाओं की भागीदारी रही खास
यमुुुनानगर: महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा एवं चेयरमैन हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश के नेतृत्व में आयुष विभाग व खेलकूद विभाग के जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के सहयोग से 2 जून को जगाधरी, व्यासपुर, छछरौली, रादौर, सढौरा, प्रतापनगर, सरस्वती नगर खंडों मे खंड स्तरीय योग खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें 10 से 18 व 18 से 58 आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश ने बताया की प्रत्येक आयु वर्ग के लिये निर्धारित किये गए योगासनों के आधार पर स्पोट्र्स कोच, आयुष योग सहायको, योगा इंस्ट्रक्टर के द्वारा खण्ड स्तरीय महिला पुरुष विजेताओं की घोषणा की गई। खंड स्तरीय विजेता 9 जून 2026 को जिलास्तरीय योग खेल स्पर्धा मे भाग लेंगे। उन्होंने कहा की कल स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 3 जून 2026 सभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो मे आयुष योग सहायको द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा।