Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन, “मैदान 2.0” में 260 ग्राम स्मैक बरामद, एक आरोपी काबू
यमुनानगर: डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस महानिरिक्षक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी श्री पंकज नैन के नेतृत्व में जिले में नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “मैदान 2.0” के तहत जिला पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक को करीब 13 लाख रुपए कीमत की 260 ग्राम शुद्ध हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नाकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घोड़ो पीपली के सरकारी स्कूल के रास्ते टापू माजरी की ओर हेरोइन की खेप पहुंचाने वाला है। इस सूचना पर उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घोड़ो पीपली पुलिस चौकी से बैरिकेड्स लेकर सरकारी स्कूल के मुख्य द्वार के सामने नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। सामने पुलिस को देखकर उसने अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ पर जिसकी पहचान सहारनपुर के गांव नगला निवासी युनुस पुत्र इमरान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी से 260 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।