Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
राजनीतिक दलों के साथ बैठकें पूर्ण, रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ए. श्रीनिवासन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णत: शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष एवं सटीक मतदाता सूची पर आधारित होती है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। वीडियो कांफ्रेंस में जिला सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल से अतिरिक्त उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित चौकसे ने भाग लिया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सभी तैयारियां व्यवस्थित रूप से की जा रही हैं। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने बताया कि कुछ स्थानों पर निर्वाचन कार्य से जुड़े पद रिक्त हैं, जिनके संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है और शीघ्र ही आवश्यक नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएंगी। एडीसी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के संबंध में व्यापक जनजागरूकता के लिए जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस प्रक्रिया से जुड़ सकें। समीक्षा बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।