Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा में चुनावी तैयारियों को लेकर बड़ा कदम, विशेष पुनरीक्षण तय
चंडीगढ़: हरियाणा में करीब 24 वर्ष बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलेगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ए. श्रीनिवास ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ ने मतदाता सूची मैपिंग की धीमी प्रगति पर चिंता जताई। राज्य में अब तक 64.26 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हुआ है, जबकि फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और पंचकूला जैसे जिलों में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने इन जिलों में आरडब्ल्यूए के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ‘गणना फॉर्म’ 5 जून 2026 से हिंदी भाषा में वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। जिन घरों से फॉर्म वापस नहीं मिलेंगे, वहां बीएलओ कम से कम तीन बार दौरा करेंगे और पड़ोसियों से जानकारी लेकर अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित या डुप्लिकेट मतदाताओं की पहचान करेंगे। सीईओ ने यह भी बताया कि प्रारंभिक सूची में शामिल न होने वाले मतदाताओं की बूथवार सूची सार्वजनिक स्थलों और वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही कारण भी दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अंतिम बार विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2002 में हुआ था। वर्तमान में हरियाणा में कुल 2.06 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता और 20,629 मतदान केंद्र हैं। फतेहाबाद जिला 87.44 प्रतिशत मैपिंग के साथ राज्य में सबसे आगे है।