Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
दक्षिण गुजरात को मिलेगी कई विकास योजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरत से केंद्र और राज्य सरकार की कुल 18,777 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) के तहत 1,063.43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आठ प्रमुख परियोजनाएं भी शामिल हैं। ये परियोजनाएं भरूच और वलसाड जिलों में औद्योगिक ढांचे, प्रदूषित जल प्रबंधन और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करेंगी। भरूच में 894 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं भरूच जिले में छह महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। दहेज पीसीपीआईआर औद्योगिक क्लस्टर में 90 एमएलडी क्षमता की ऑनशोर और ऑफशोर एफ्लुएंट डिस्पोजल पाइपलाइन विकसित की गई है, जिस पर 474.61 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह परियोजना रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के बेहतर प्रबंधन में मदद करेगी। इसके अलावा जंबूसर स्थित बल्क ड्रग पार्क में 274.96 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, ड्रेनेज और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है। दहेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में 30 एमएलडी क्षमता का ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन भी शामिल है, जिससे औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा। अन्य परियोजनाओं में पानोली एक्सटेंशन में सड़क एवं बुनियादी ढांचे का विकास, अंकलेश्वर में बूस्टर पंपिंग स्टेशन तथा दहेज-1 क्षेत्र में प्राकृतिक ड्रेन के उन्नयन जैसे कार्य शामिल हैं। वलसाड में 169 करोड़ रुपये की परियोजनाएं वलसाड जिले के सरीगाम औद्योगिक क्षेत्र में दो प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इनमें कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 15 एमएलडी से बढ़ाकर 25 एमएलडी की गई है। इसके अलावा औद्योगिक अपशिष्ट जल के सुरक्षित निस्तारण के लिए HDPE पाइपलाइन नेटवर्क और पंपिंग स्टेशन विकसित किया गया है, जो गहरे समुद्र तक अपशिष्ट जल के प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा। इन परियोजनाओं से दक्षिण गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।