Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
21 मौतों के मामले ने मचाया हड़कंप, पुलिस का बड़ा एक्शन
नई दिल्ली (Naren Singh Danu): मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में हुए भीषण अग्निकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने होटल और रेस्टोरेंट के मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है। बुधवार सुबह लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इमारत में बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत मिली अनुमति से कहीं अधिक कमरों का अवैध निर्माण कर होटल का संचालन किया जा रहा था। साथ ही बिल्डिंग में फायर सेफ्टी एनओसी भी नहीं थी। हादसे के समय होटल के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपरी मंजिलों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच में अन्य साझेदारों और प्रबंधन की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 👤 मृतकों की सूची जारी इस हादसे में कुल 21 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। भारतीय मृतकों में शामिल हैं : श्रुतिका बरनवाल, तरजानी अग्रवाल, वार्या अग्रवाल उर्फ पर्ल, झावेरी अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कमला अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल और जिविशा अग्रवाल। 🏥 घायलों की स्थिति : घायलों में से 8 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई है।