Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
एक शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई), मोहाली के 10वें कोर्स के दो कैडेटों ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी)-2 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा और छठा स्थान प्राप्त किया है। एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला रूपनगर के एक सरकारी स्कूल शिक्षक के पुत्र सुखराज सिंह हीरा ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पठानकोट के कैडेट जसनूर सिंह ने छठा स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि दोनों कैडेट इस माह के अंत में प्रारंभ होने वाले कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) पाठ्यक्रमों के लिए पहले ही चयनित हो चुके हैं। सीडीएस मेरिट सूची में जसनूर सिंह ने वायु सेना श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुखराज सिंह हीरा ने सेना की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया। एएफसीएटी और सीडीएस दोनों में इन प्रतिभाशाली युवाओं की दोहरी सफलता संस्थान द्वारा प्रदान किए गए कठोर प्रशिक्षण और सुव्यवस्थित मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। दोनों कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि पंजाब के युवाओं की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का स्पष्ट प्रमाण है। सुखराज और जसनूर ने पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार एमआरएसएएफपीआई तथा माई भागो एएफपीआई जैसी रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले अधिक से अधिक युवा सशस्त्र बलों में कमीशन प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और देश सेवा का सपना देखने वालों को वर्दी पहनने का गौरव प्रदान करना है। संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने दोनों कैडेटों की सराहना करते हुए बताया कि संस्थान के लगभग 24 कैडेटों को देशभर की विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों में शीघ्र प्रारंभ होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए जॉइनिंग लेटर प्राप्त होने की प्रक्रिया जारी है ।