Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा में एसीबी की नई व्यवस्था, मोबाइल एप से होगी ऑनलाइन शिकायत
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) जल्द ही एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसके जरिए आम नागरिक सीधे भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। ब्यूरो प्रमुख ए.एस. चावला ने बताया कि ऐप के माध्यम से लोग वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्य अपलोड कर सकेंगे। साथ ही हेल्पलाइन से संपर्क और संबंधित जिले के अधिकारियों की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। शिकायतकर्ता अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए भी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। चावला ने बताया कि 2026 के पहले पांच महीनों में ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 केस दर्ज किए, जिनमें 67 ट्रैप ऑपरेशन के दौरान आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। औसतन हर दूसरे दिन एक सफल रेड की गई। इन मामलों में 8 ग्रुप-बी अधिकारी, 51 ग्रुप-सी कर्मचारी और 9 निजी व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। मजबूत जांच के चलते 18 मामलों में 20 आरोपियों को सजा भी दिलाई जा चुकी है। इसके अलावा, 1 जनवरी से 31 मई तक 40 विभागीय जांच शुरू की गईं, जिनमें से 36 पूरी हो चुकी हैं। इनके आधार पर 63 राजपत्रित और 10 अराजपत्रित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। वहीं, कुछ मामलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज करने की भी अनुशंसा की गई है। ब्यूरो का कहना है कि यह ऐप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करेगा और आम लोगों को सीधे सिस्टम से जोड़ने में मदद करेगा।