Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
एसीबी का बड़ा ऑपरेशन, हिसार में रिश्वत लेते पकड़े गए दो पटवारी और एक अन्य
हिसार: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आदमपुर और हांसी क्षेत्र में दो पटवारियों सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में आदमपुर क्षेत्र के गांव सीसवाल में तैनात पटवारी महेंद्र सिंह को 1700 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। वह कृषि भूमि के इंतकाल (म्यूटेशन) के बदले पैसे मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में हांसी क्षेत्र में पटवारी विशाल और उसके सहयोगी पवन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि प्लॉट के इंतकाल के लिए रिश्वत मांगी गई थी। ट्रैप के दौरान विशाल के कहने पर पवन ने पैसे लिए, जिसके तुरंत बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी थाना हिसार में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।