Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सिरसा में नशा कारोबार पर कड़ा प्रहार, हजारों गोलियां बरामद
सिरसा: पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गांव फग्गू में छापेमारी कर 12 हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान एक घर से भारी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैप्पी सिंह और सुनील कुमार के रूप में हुई है। बरामद गोलियों की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घर से ही मेडिकल नशे का अवैध कारोबार चला रहे थे। एसपी ने कहा कि मेडिकल नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है और इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में पुलिस ने एक अन्य मामले में करीब 20 लाख रुपये की 99,600 नशीली गोलियां और कैप्सूल भी बरामद किए थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।