Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों का सघन अभियान, ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर
जालंधर: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौकों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी तथा चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस द्वारा शहर के मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। शहर में लगातार गश्त बढ़ाई गई है और पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें अलर्ट मोड पर रखी गई हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।