Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कोलकाता मेट्रो से यात्रा के दौरान रेल मंत्री ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नबान्न में की महत्वपूर्ण बैठक
कोलकाता (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने शनिवार को कोलकाता दौरे के दौरान मेट्रो रेल में सफर कर आम यात्रियों से बातचीत की और मेट्रो सेवाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। रेल मंत्री एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे Jai Hind Metro Station पहुंचे और वहां से मेट्रो में सवार होकर यात्रियों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मेट्रो सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री Jagannath Chatterjee और सांसद Jyotirmay Singh Mahato भी मौजूद रहे। मेट्रो से सफर करते हुए रेल मंत्री Noapara Metro Station पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग और ऑटो रिक्शा से आगे की यात्रा कर राज्य सचिवालय Nabanna में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार कोलकाता मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अगले चार से पांच वर्षों में लगभग 60 नई पीढ़ी की मेट्रो ट्रेनों को शामिल करने की योजना है, जिससे यात्रियों को बेहतर और तेज परिवहन सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री ने यह भी कहा कि Chingrighata क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मेट्रो विस्तार से कोलकाता के ट्रैफिक दबाव को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।