Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ईडी ने तीन राज्यों में एक साथ छापेमारी कर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को घेरा
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में चार ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच में अब तक 142 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय का पता चला है। ईडी की यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई, जो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक मामले पर आधारित है। एनसीबी ने 21 अगस्त 2025 को त्रिपुरा में 49.101 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जांच में एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो म्यांमार से मिजोरम के चम्फाई-जोखावथार मार्ग के जरिए ड्रग्स भारत में लाता था। इसके बाद खेप को त्रिपुरा में मौजूद रिसीवरों तक पहुंचाया जाता था। ईडी के अनुसार, तस्करी से अर्जित धन को बैंक खातों और शेल कंपनियों के जरिए छिपाने और स्थानांतरित करने की कोशिश की गई। एजेंसी ने अब तक 142 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध लेनदेन की पहचान की है। छापेमारी के दौरान जिन स्थानों को निशाना बनाया गया, वे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के बेहद करीब स्थित हैं। त्रिपुरा में एक ठिकाना बांग्लादेश सीमा से करीब 200 मीटर और मिजोरम में एक स्थान म्यांमार सीमा से लगभग 500 मीटर दूर है। एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, धन के प्रवाह और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच में जुटी है।