Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
यात्रियों को बड़ी राहत, पंजाब-Delhi एयरपोर्ट रूट पर पांच नई वोल्वो बसें शुरू
चंडीगढ़: पंजाब में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को पनबस की पांच नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। ये बसें जालंधर और लुधियाना से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नियमित रूप से संचालित होंगी। मंत्री चीमा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, प्रवासी भारतीयों और आम लोगों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती सफर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इससे ट्रांसपोर्ट माफिया पर भी अंकुश लगेगा और सरकारी परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि पनबस के बेड़े में कुल 15 नई सुपर इंटीग्रल कोच बसें शामिल की जा रही हैं, जिनमें से पहली पांच बसें शुरू कर दी गई हैं। शेष बसें जल्द ही सेवा में शामिल होंगी, जिससे यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बसों की समय-सारिणी के अनुसार, जालंधर से दिल्ली के लिए बसें सुबह 6:50 बजे, 7:40 बजे, 9:10 बजे, दोपहर 2:27 बजे और रात 11:30 बजे रवाना होंगी। वहीं लुधियाना से प्रस्थान का समय सुबह 8:20 बजे, 9:15 बजे, 11:20 बजे, शाम 4:20 बजे और रात 12:20 बजे निर्धारित किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब के लिए वापसी सेवाएं सुबह 4:40 बजे, 9:00 बजे, शाम 5:20 बजे, 7:30 बजे और रात 9:40 बजे उपलब्ध रहेंगी। मंत्री ने कहा कि यह सेवा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें हवाई यात्रा के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि राज्य में बस बेड़े के विस्तार के तहत पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी में कुल 696 नई बसें शामिल की जा रही हैं। इनमें पनबस के लिए 100 साधारण, 100 एचवीएसी बसें और 10 सुपर इंटीग्रल कोच शामिल हैं, जबकि पीआरटीसी को 245 नई बसों से सशक्त किया जा रहा है। चीमा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, विश्वसनीय और आधुनिक बनाना है, ताकि लोगों को निजी साधनों पर निर्भर न रहना पड़े और यात्रा अनुभव बेहतर हो सके।