Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, गुरुग्राम पुलिस ने दो को पकड़ा
गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस की सेक्टर-31 अपराध शाखा ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के धार जिले में संचालित एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो देसी पिस्टल बनाकर गुरुग्राम में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-15 स्थित 32 माइलस्टोन के पास से योगेश नामक आरोपी को तीन अवैध पिस्टलों सहित गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा था। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मध्यप्रदेश के धार पहुंची, जहां से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी जसबीर और धार निवासी जगत सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि जसबीर गुरुग्राम में हथियार सप्लाई करता था, जबकि जगत सिंह अवैध हथियार बनाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक जगत सिंह पर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में आर्म्स एक्ट के 13 मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि जसबीर पर छत्तीसगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है और शहर में हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।