Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब में सियासी तैयारी तेज, मिशन 2027 के तहत हर वर्ग को साधने की योजना
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जनसंपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने हर जिले और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कल्याण बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया है, जिससे विभिन्न समुदायों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। सरकार पहले ही 21 राज्य स्तरीय कल्याण बोर्ड बना चुकी है। अब इस ढांचे को विस्तार देते हुए प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों और जिलों में अलग-अलग समुदायों के लिए बोर्ड गठित किए जाएंगे। इन बोर्डों में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इन बोर्डों के जरिए कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी के साथ-साथ लोगों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सरकार तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि, सभी पद मानद होंगे और नियुक्त व्यक्तियों को वेतन या अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, राजनीतिक हलकों में इस पहल को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इन बोर्डों के माध्यम से सरकार विभिन्न समुदायों के प्रभावशाली लोगों को अपने साथ जोड़कर जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से सरकार को अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने और चुनावी माहौल में समर्थन मजबूत करने में मदद मिल सकती है।