Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरियाणा के 23 जिलों के 1100 श्रद्धालुओं ने हाथ में दीपक जलाकर की शिव आराधना
22 मिनट की श्री सोमनाथ महाआरती का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद
श्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर अनिल मिस्त्री को भेंट किया मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा भेजा गया स्मृति चिन्ह
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : अरब सागर की लहरों के तेज शोर और तेज हवाओं के बीज मंदिर परिसर में 45 मिनट के लाइट एंड साउंड ने श्री सोमनाथ मंदिर के अद्भुत एवं अनोखे इतिहास को बखूबी दिखाया गया। अहम पहलू यह है कि हरियाणा प्रदेश के 23 जिलों से लगभग 1100 श्रद्धालुओं ने हाथ में दीपक जलाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश की तरक्की की मनोकामना की है। खास बात यह है कि श्री सोमनाथ मंदिर में रोजाना होने वाली 22 मिनट की महाआरती का गुणगान किया गया। हरियाणा के श्रद्धालुओं ने श्री सोमनाथ मंदिर के आस पास तीर्थों व मंदिरों के दर्शन करने के उपरांत भगवान शिव व सोमनाथ की आराधना करने के लिए मंदिर में पहुंचे। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट व गुजरात सरकार ने दर्शन करवाने व जलाभिषेक करवाने के लिए वीआईपी व्यवस्था की गई थी। इस वीआईपी व्यवस्था के बीच लगभग 1100 श्रद्धालुओं व सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अधिकारियों व स्टाफ के सदस्यों प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। सभी श्रद्धालुओं को गुजरात सरकार व ट्रस्ट की तरफ से अंग वस्त्र व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद ट्रस्ट की तरफ श्रद्धालुओं को स्वाभिमान पर्व पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस चलचित्र के माध्यम से श्री सोमनाथ मंदिर के 1000 साल पूरे होने व आजादी के बाद 75 वर्ष पूरे के तमाम पहलुओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दिखाया गया। इसके उपरांत लाइट एंड साउंड का शो दिखाया गया। 45 मिनट के लाइट एंड साउंड शो में श्री सोमनाथ का हजारों साल पुराना इतिहास व वर्तमान सरकार व ट्रस्ट द्वारा लोक कल्याण के लिए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया। इस शो को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु एक टकटकी लगाकर देखते रहे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुजरात सरकार, मंदिर ट्रस्ट व स्टे वैल एजेंसी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि गुजरात में श्रद्धालुओं के लिए खाने, रहने व यातायात की बेहतर व्यवस्था की गई। सभी श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं की तारीफ की है। इस कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भेजे गए स्मृति चिह्न, शाल को ट्रस्ट के मैनेजर अनिल मिस्त्री को भेंट किया। इस मौके पर आईपीआरओ सत्यापाल सैनी, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार, अधीक्षक हाकिम सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, एआईपीआरओ अक्षय कुमार, युवा विकास अधिकारी अश्विन सोलंकी, जिला विकास जिला युवा विकास अधिकारी गुजरात हरीश कुमार, स्टे वैल कंपनी के अधिकारी जयदीप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।