링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7672holiganbet 7672grandpashabet 8255grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom링크모음주소모음링크모음hacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소가자주소온길토토사이트주소온길주소온길주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음주소온길토토사이트먹튀검증슬롯사이트토토사이트주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트먹튀검증커뮤니티주소온길주소온길주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음주소모음링크모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트토토사이트주소모음주소가자토토사이트토토솔루션카지노솔루션토토솔루션카지노솔루션토토솔루션먹튀검증먹튀검증 커뮤니티먹튀검증먹튀검증 커뮤니티주소온길링크모음주소모음링크모음주소온길주소모음주소타임주소모음 링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음링크모음주소모음주소모음링크모음토토솔루션주소모음링크모음링크모음토토솔루션카지노솔루션주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음링크모음토토사이트토토사이트주소모음링크모음토토사이트토토사이트링크모음링크모음링크모음링크모음주소모음사이트모음카지노솔루션주소모음주소모음링크모음주소가자주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음링크모음주소가자링크모음주소모음주소모음주소모음주소모음주소모음링크모음주소모음주소모음주소모음
Amritsar: नोटिस के बावजूद नहीं रुका निर्माण, अमृतसर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसता प्रशासन, अमृतसर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई
अमृतसर (Narendra Singh Danu): पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गांव बल्ल कलां, पंडोरी वड़ैच और बल्ल खुर्द क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ की गई। अधिकारियों के अनुसार एडीए के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन (आईएएस) और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक इनायत (पीसीएस) के निर्देशों पर जिला टाउन प्लानर (रेगुलेटरी) विंग ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मजीठा रोड तथा अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के आसपास विकसित की जा रही इन कॉलोनियों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बावजूद जारी रखा गया निर्माण जिला टाउन प्लानर ने बताया कि पापरा एक्ट-1995 के तहत कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए थे और निर्माण कार्य बंद करने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद कॉलोनी मालिकों ने विभागीय निर्देशों की अनदेखी करते हुए विकास कार्य जारी रखा। अधिकारियों के अनुसार 9 जून 2026 को इन कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कुछ स्थानों पर पुलिस बल की सीमित उपलब्धता और स्थानीय लोगों की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई को पूरा किया गया। दोबारा पहुंची टीम, फिर तोड़े गए निर्माण बल्ल खुर्द स्थित एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ विभाग पहले भी कार्रवाई करने पहुंचा था, लेकिन उस समय पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने और मौके पर भीड़ जमा होने के कारण ध्वस्तीकरण नहीं किया जा सका था। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर दोबारा अभियान चलाकर निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया। 5 से 10 साल तक की जेल का प्रावधान अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में पापरा एक्ट-1995 में किए गए संशोधन के तहत अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त प्रावधान लागू किए गए हैं। नियमों के अनुसार दोषी पाए जाने पर 5 से 10 वर्ष तक की कैद और 25 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। एडीए ने संबंधित भूमि मालिकों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भी पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्लॉट खरीदने से पहले जांच की अपील अमृतसर विकास प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता और विभागीय मंजूरी की जांच अवश्य करें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित दस्तावेज देखने के साथ-साथ एडीए और पुड्डा विभाग की आधिकारिक जानकारी भी जांच लें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक सरकारी स्वीकृतियां लेना अनिवार्य है।