सोनीपत में नीट परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, 8 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित
सोनीपत (Narendra Singh Danu) : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2569 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
कड़े सुरक्षा इंतजाम और मॉक ड्रिल
उपायुक्त ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम में कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात रहेगा। 20 जून को मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी, जिसमें जैमर और कैमरों की कार्यक्षमता भी परखी जाएगी।
हर केंद्र पर नोडल अधिकारी तैनात
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासन और पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल