Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ड्रग्स तस्करी पर प्रहार, बठिंडा पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा
चंडीगढ़: हरियाणा के बहुचर्चित 88.970 किलोग्राम अफीम बरामदगी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी की ही तस्करी नेटवर्क में संलिप्तता सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को गिरफ्तार कर सिरसा पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही सप्लाई लेने वाले आरोपी शमशेर को भी हिरासत में लिया गया है। मामले के उजागर होते ही सिरसा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई रणबीर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसपी आदर्शदीप सिंह के अनुसार, रणबीर सिंह हाल ही में हांसी से ट्रांसफर होकर डिंग मंडी थाना में तैनात हुआ था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी शमशेर ने उसके तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सिरसा पुलिस ने भावदीन टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 88.970 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले में ट्रक चालक सुखराम (पाली, राजस्थान) को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि ट्रक मालिक गगनदीप सिंह को बाद में जम्मू-कश्मीर से पकड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब Narcotics Control Bureau (NCB) चंडीगढ़ को सौंप दी गई है। पुलिस ने बरामद अफीम का दोबारा वजन कराने का भी निर्णय लिया है, ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि हो सके। यह मामला पुलिस सिस्टम के भीतर संभावित मिलीभगत की ओर इशारा करता है, जिसे लेकर जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।