Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मजीठा थाना मामले में बिक्रम मजीठिया को जमानत, सियासत में हलचल
अमृतसर (Narendra Singh Danu) : अमृतसर में मजीठा थाना विवाद से जुड़े मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता Bikram Singh Majithia को अदालत से राहत मिली है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोनिका शर्मा की अदालत ने मजीठिया सहित उनके दो सहयोगियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इससे पहले इस मामले से जुड़े अधिवक्ता बिक्रम सिंह बाठ को जांच के बाद निर्दोष पाते हुए रिहा किया जा चुका है। वे एक एफआईआर की प्रति प्राप्त करने थाना मजीठा पहुंचे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले पर विवाद बढ़ने के बाद विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया और जांच के उपरांत उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। पृष्ठभूमि में नगर निगम चुनाव से जुड़ा विवाद मामले की शुरुआत नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान हुई घटना से मानी जा रही है। आरोप है कि अकाली समर्थक जोबनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया था और इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई थी। इसके विरोध में मजीठिया अपने समर्थकों के साथ थाना मजीठा पहुंचे, जहां उन्होंने धरना दिया। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान समर्थकों सहित मजीठिया थाने के भीतर प्रवेश कर गए और हिरासत में रखे गए व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा एक सब-इंस्पेक्टर का मोबाइल छीनने और कुछ दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें बचाव पक्ष ने आरोपों को अस्वीकार करते हुए कई कानूनी और तथ्यात्मक आपत्तियां दर्ज कराईं। दोनों पक्षों की दलीलों पर सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर ली। हालांकि जमानत मिलने के बावजूद मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी। यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।