Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/16 जून। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के कारण भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते डैम के पानी का स्तर 1573.56 फीट तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा मंगलवार सुबह दर्ज किया गया। इस मौसम में बिजली और पानी की मांग में भारी उछाल आया है। पिछले कई दिनों से सतलुज नदी में पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई गई है और मंगलवार भी 8,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पंजाब में धान का सीजन शुरू होने के कारण किसानों को नहरों के जरिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बीबीएमबी प्रशासन ने भाखड़ा डैम के सभी टरबाइन चला दिए हैं। इससे बिजली उत्पादन में वृद्धि हुई है और राज्यों की सिंचाई व पेयजल की जरूरतें पूरी हो रही हैं। टरबाइनों से कुल निकासी 29,106 क्यूसेक आंकड़ों के अनुसार, झील में पानी की आवक 17,256 क्यूसेक दर्ज की गई है। टरबाइनों से कुल निकासी 29,106 क्यूसेक है। इसमें श्री आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल में 10,150 क्यूसेक और नंगल हाइडल चैनल में 12,350 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सतलुज नदी में नंगल डैम से 8,000 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है। ----