Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां और 39 जिंदा कारतूस बरामद, तीन गिरफ्तार
चंडीगढ़ (Narendra Singh Dnau) : Punjab Police ने फिरोजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 5.775 किलोग्राम हेरोइन, 1.33 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल-गोलियां, 39 जिंदा कारतूस और 36,600 रुपये नकद बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक Gaurav Yadav ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजिंदर सिंह, जगजीत सिंह और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों की स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। पहले ऑपरेशन में, विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दाना मंडी क्षेत्र में स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जहां से 5.775 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ममदोट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर तीसरे आरोपी गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया। दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, नकदी और केएफ 7.65 कैलिबर के 39 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी Bhupinder Singh Sidhu ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी और और बड़ी बरामदगी की संभावना है।