Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
होशियारपुर में योग का उत्सव, जिला योग एसोसिएशन करेगी शक्ति मंदिर में आयोजन
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि जिला योग एसोसिएशन की एक विशेष बैठक आज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री तीक्ष्ण सूद की अध्यक्षता में उनके निवास पर संपन्न हुई। जिसमे कार्यकारिणी सदस्यों श्री अनिल सूद ,उमेश ओबराय ,प्रमोद सूद ,नीरजा बिज,सुमित कुमार,विजय ठाकुर ,तथा अनीता जैसवाल आदि ने भाग लिया। बैठक के उपरांत सर्व समिति से जिला योग एसोसिएशन की तरफ से इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुबह 6 : 30 बजे स्थानीय शक्ति मंदिर में मनाने का फैसला किया गया । योग गुरु अनीता जैसवाल ने कहा इस कार्यक्रम में 500 के करीब लोग योग अभ्यास के लिए पहुँचेगे। श्री सूद ने कहा कि जिला योग एसोसिएशन पिछले 12 साल से धूमधाम से इस दिवस को मनाती आ रही है। प्रतिभागियों को एसोसिएशन की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिए जायंगे। उन्होंने शहर वासियो से अपील की है की बढ़ -चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग ले।