Uturn Time
Breaking
New Delhi: ग्रेट निकोबार परियोजना पर जयराम रमेश की दोबारा आपत्ति, पर्यावरण मंत्री को भेजा नया पत्र Bhubaneswar: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ओडिशा को देंगे बड़ी सौगात, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास योजनाओं की बरसात Phagwara: अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान Gurugram: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा एक महीना पहले दिवालिया घोषित सिल्वर मोड के मालिक ने आखिर कैसे खरीदी करोड़ों की जमीन ! Chandigarh: गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 560 स्थानों पर छापेमारी; 333 गिरफ्तार चार महीने में मोहाली-अंबाला का सफ़र 30 मिनट छोटा हो जाएगा लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी; सेंसेक्स 77,400 और निफ्टी 24,150 के स्तर पर बंद Chandigarh: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार Amritsar: विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मजीठ मंडी, दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा Mohali: रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन सम्मानित
Logo
Uturn Time
केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का खन्ना ने कार्यकर्ताओं से किया आव्हान
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा माहिलपुर मंडल के वरिष्ठ नेताओं की अहम् बैठक बुलाई जिसमें खन्ना ने नेताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए लामबद्ध किया । इस मौके खन्ना ने कहा कि प्रदेशवासियों और प्रदेश हित में केंद्र की मोदी सरकार ने बहुत से कार्यक्रम शुरू किये हैं जिन्हे प्रभावी ढंग से करने की आवश्यकता है। खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाना भाजपा के हर कार्यकर्ता व् नेता का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किये गए स्वच्छता अभियान के तहत समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण की शुद्धता के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए और जनता को भी स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना होगा। खन्ना ने कहा की आज ग्लोबल वार्मिंग के चलते पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है जिसे नियंत्रित करना भी आज सबसे बड़ी चुनौती बन चूका है। खन्ना ने नेताओं को अपने अपने पूर्वजों को समर्पित करते हुए पेड़ लगाने और उनका पालन पोषण करने की मुहिम को आगे बढ़ाने का भी आव्हान किया । खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार का शुरू से ही लक्ष्य जनता की सेवा करना रहा है जिसके तहत खन्ना ने भाजपा के हर नेता और कार्यकर्ता को जनता की मुश्किलों के समाधान के लिए जनता का साथ देने की बात कही । इस मौके पर खन्ना ने माँ के नाम एक पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। इस मौके कुमार लवली, अमरजीत सिंह भिंदा, कुमार बंबेली, अशोक कुमार बाली, अशोक कुमार ग्रोवर, दिलीप कुमार अग्निहोत्री, रणजीत सिंह सहोता, ओंकार सिंह, बवदीप बाली, राधे शाम चितकारा, भजन सिंह ठेकेदार, हरभजन सिंह सरहाला, मोहन सिंह सरहाला, पिंकी चंद पुर, महेश कुमार रिंकू रखियाल, डॉ. भूपिंदर ढाडा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।