Uturn Time
Breaking
New Delhi: ग्रेट निकोबार परियोजना पर जयराम रमेश की दोबारा आपत्ति, पर्यावरण मंत्री को भेजा नया पत्र Bhubaneswar: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ओडिशा को देंगे बड़ी सौगात, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास योजनाओं की बरसात Phagwara: अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान Gurugram: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा एक महीना पहले दिवालिया घोषित सिल्वर मोड के मालिक ने आखिर कैसे खरीदी करोड़ों की जमीन ! Chandigarh: गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 560 स्थानों पर छापेमारी; 333 गिरफ्तार चार महीने में मोहाली-अंबाला का सफ़र 30 मिनट छोटा हो जाएगा लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी; सेंसेक्स 77,400 और निफ्टी 24,150 के स्तर पर बंद Chandigarh: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार Amritsar: विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मजीठ मंडी, दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा Mohali: रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन सम्मानित
Logo
Uturn Time
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी
लुधियाना (दिनेश मौदगिल) : पंजाब विधानसभा चुनावों के मध्यनजर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 21 व 22 जून को पहली बार लुधियाना आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु,प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन,उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लुधियाना दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है और उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का कार्य करेगा। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश, जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों तथा मंडलों/सर्कलों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।