Uturn Time
Breaking
Shimla: सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल, विशेषज्ञ डॉक्टरों को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभ New Delhi: ग्रेट निकोबार परियोजना पर जयराम रमेश की दोबारा आपत्ति, पर्यावरण मंत्री को भेजा नया पत्र Bhubaneswar: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ओडिशा को देंगे बड़ी सौगात, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास योजनाओं की बरसात Phagwara: अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान Gurugram: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा एक महीना पहले दिवालिया घोषित सिल्वर मोड के मालिक ने आखिर कैसे खरीदी करोड़ों की जमीन ! Chandigarh: गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 560 स्थानों पर छापेमारी; 333 गिरफ्तार चार महीने में मोहाली-अंबाला का सफ़र 30 मिनट छोटा हो जाएगा लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी; सेंसेक्स 77,400 और निफ्टी 24,150 के स्तर पर बंद Chandigarh: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार Amritsar: विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मजीठ मंडी, दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा
Logo
Uturn Time
व्यापारियों को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी: विधायक डॉ गुप्ता
अमृतसर: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मजीठ मंडी,दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि 2 दिन पहले पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा मजीठ मंडी, अमृतसर में एक व्यापार मिलनी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मजीठ मंडी के व्यापारियों तथा इंडो फॉरेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया था । विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने अपने कारोबार से संबंधित विभिन्न समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया था । जिस पर आज मात्र 2 दिन बाद व्यापारियों की मांग पर सड़के बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। व्यापारियों की मांग पर इन क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मीटिंग दौरान व्यापारियों ने जो भी समस्याएं बताई थी,उनका हल करवाया जा रहा है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मजीठ मंडी व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने अब तक जो भी मांग उनके समक्ष रखी है, उसे पहल के आधार पर हल करवाया जाता है। मजीठ मंडी एशिया की सबसे पुरानी और बड़ी मंडी है। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, पार्षद विक्की दत्ता, मजीठ मंडी व्यापारिक एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा,इंडो फॉरेन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बी.के. बजाज, व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मोनिका लंबा,मन्नू कुमार, रमेश बिट्टा और क्षेत्र के व्यापारिक लोग मौजूद थे।