Uturn Time
Breaking
Shimla: सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल, विशेषज्ञ डॉक्टरों को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक लाभ New Delhi: ग्रेट निकोबार परियोजना पर जयराम रमेश की दोबारा आपत्ति, पर्यावरण मंत्री को भेजा नया पत्र Bhubaneswar: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ओडिशा को देंगे बड़ी सौगात, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास योजनाओं की बरसात Phagwara: अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान Gurugram: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा एक महीना पहले दिवालिया घोषित सिल्वर मोड के मालिक ने आखिर कैसे खरीदी करोड़ों की जमीन ! Chandigarh: गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 560 स्थानों पर छापेमारी; 333 गिरफ्तार चार महीने में मोहाली-अंबाला का सफ़र 30 मिनट छोटा हो जाएगा लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी; सेंसेक्स 77,400 और निफ्टी 24,150 के स्तर पर बंद Chandigarh: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार Amritsar: विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मजीठ मंडी, दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा
Logo
Uturn Time
रिश्वतखोरी पर कड़ा प्रहार, चंडीगढ़ में विजिलेंस ने सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा
चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के दौरान एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स, जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव गोहावर, थाना गोराया, जिला जालंधर की निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उक्त एसआई अमनदीप सिंह इस मामले में उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी फंसाने तथा उनकी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकियां दे रहा था। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी एसआई पहले ही उससे अलग-अलग मौकों पर 6.50 लाख रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका है और उसकी भाभी को मामले में नामजद होने से बचाने के लिए 2 लाख रुपये और मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने उक्त पुलिस कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी। और रिश्वत देने के लिए तैयार न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट कपूरथला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी एसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल मनिंदर सिंह, जो आरोपी एसआई के साथ था, वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।