Uturn Time
Breaking
Bhubaneswar: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ओडिशा को देंगे बड़ी सौगात, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास योजनाओं की बरसात Phagwara: अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान Gurugram: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा एक महीना पहले दिवालिया घोषित सिल्वर मोड के मालिक ने आखिर कैसे खरीदी करोड़ों की जमीन ! Chandigarh: गैंगस्टरां ते वार’ का 149वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 560 स्थानों पर छापेमारी; 333 गिरफ्तार चार महीने में मोहाली-अंबाला का सफ़र 30 मिनट छोटा हो जाएगा लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी; सेंसेक्स 77,400 और निफ्टी 24,150 के स्तर पर बंद Chandigarh: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार Amritsar: विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मजीठ मंडी, दाल मंडी की सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा Mohali: रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन सम्मानित Ludhiana: पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Logo
Uturn Time
पंजाब में गैंगस्टरों पर शिकंजा, 149वें दिन 560 स्थानों पर छापेमारी, 333 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 75 व्यक्तियों के विरुद्ध की एहतियातन कार्रवाई की, 2 को पूछताछ के बाद रिहा किया गया

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 474वें दिन 70 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़: राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 149वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 560 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं। आज 149वें दिन पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 333 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 38,090 हो गई है। इसके अलावा, 75 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि दो व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध या आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा कर सकते हैं। इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 474वें दिन भी जारी रखते हुए आज 70 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 961 ग्राम हेरोइन और 3,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, मात्र 474 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 68,828 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।