Uturn Time
Breaking
Chandigarh: 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर Ludhiana: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने नोबल फाउंडेशन बीआरएस नगर में पर्यावरण प्रदूषण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन Hoshiarpur: हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत लार्वा नष्ट करते हुए दी गई चेतावनी Jind: गांव जुलहेड़ा में खेत बचाओ अभियान एवं प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Hushiarpur: जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां तेज की Hushiarpur: कांग्रेस कार्यालय हुशियारपुर में राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया गया देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की हत्या की, बड़े भाई ने सुसाइड किया, बदला लेने को मारा अमेरिका में पंजाबी छात्र ने माता-पिता-नानी को मारी गोली, भागते समय हादसा होने से आरोपी गिरफ्तार शातिर अपराधी जीजा-साला गिरफ्तार, 2 हत्या कर ससुराल में छिपा था, विदेशी पिस्टल्स बरामद Amritsar: अमृतसर में AK-47 और 368 कारतूस की बरामदगी से हड़कंप, एक संदिग्ध हिरासत में New Delhi: राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम, शीतकालीन वायु गुणवत्ता योजना हुई अधिसूचित Jaipur: न्याय और जवाबदेही को लेकर Ashok Gehlot का पत्र, सीएम Bhajan Lal Sharma से की कार्रवाई की अपील
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/19 जून। पंजाब के मानसा में भाभी के अवैध संबंधों से नाराज देवर ने बॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया। आरोपी ने उसे भाई के सुसाइड का जिम्मेदार मानते हुए साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। जब युवक घर से सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहा था, तभी उसने रॉड और कृपाण से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बड़े भाई ने एक हफ्ते पहले ही सुसाइड किया था। छोटे भाई को शक था कि बड़े भाई ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर ही ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। सब्जी मंडी जाते समय घेरकर रॉड-कृपाण से हमला मानसा के एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने बताया कि 17 जून की सुबह हरदीप सिंह (28) गांव दरियापुर खुर्द स्थित अपने घर से सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। रेलवे फाटक के नजदीक पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया और रॉड-कृपाण से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हरदीप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक हरदीप सिंह और सभी आरोपी गांव दरियापुर खुर्द के ही निवासी हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच शुरू की। भाई की आत्महत्या के बाद रंजिश पाली एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी मती सिंह (30) के बड़े भाई ने एक हफ्ते पहले सुसाइड कर लिया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मती सिंह अपने भाई की मौत के लिए हरदीप सिंह को जिम्मेदार मानता था। मती सिंह के भाई की पत्नी और हरदीप सिंह के बीच कथित अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसका भाई मानसिक तनाव में था। बदला लेने के लिए रची हत्या की साजिश पुलिस के अनुसार, भाई की मौत से आहत मती सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरदीप सिंह की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही मंडी जाते समय उसे घेरकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के तुरंत बाद मानसा पुलिस ने अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और जमीनी इनपुट के आधार पर पुलिस ने 36 घंटे के अंदर चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। ----