Uturn Time
Breaking
Kurukshetra: 23 जून को होगी जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक Chandigarh: 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर Ludhiana: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने नोबल फाउंडेशन बीआरएस नगर में पर्यावरण प्रदूषण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन Hoshiarpur: हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत लार्वा नष्ट करते हुए दी गई चेतावनी Jind: गांव जुलहेड़ा में खेत बचाओ अभियान एवं प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Hushiarpur: जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां तेज की Hushiarpur: कांग्रेस कार्यालय हुशियारपुर में राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया गया देवर ने भाभी के बॉयफ्रेंड की हत्या की, बड़े भाई ने सुसाइड किया, बदला लेने को मारा अमेरिका में पंजाबी छात्र ने माता-पिता-नानी को मारी गोली, भागते समय हादसा होने से आरोपी गिरफ्तार शातिर अपराधी जीजा-साला गिरफ्तार, 2 हत्या कर ससुराल में छिपा था, विदेशी पिस्टल्स बरामद Amritsar: अमृतसर में AK-47 और 368 कारतूस की बरामदगी से हड़कंप, एक संदिग्ध हिरासत में New Delhi: राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम, शीतकालीन वायु गुणवत्ता योजना हुई अधिसूचित
Logo
Uturn Time
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब एससी विभाग की कार्यकारी चेयरपर्सन यामिनी गोमर की ओर से की गई
हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : जिला कांग्रेस कार्यालय, हुशियारपुर में पंजाब एससी विभाग द्वारा सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में जनकल्याण हेतु समर्पित नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस औपचारिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब एससी विभाग की कार्यकारी चेयरपर्सन श्रीमती यामिनी गोमर ने की। समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को लड्डू वितरित किए गए तथा उपस्थितजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। समारोह में पंजाब एससी विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय संगठनात्मक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विशेष रूप से कार्यक्रम में श्री सोढी बडियाल (जनरल सचिव, पंजाब), श्री बलविंदर बिट्टू (जिला अध्यक्ष), श्री दविंदर सिंह (सचिव, पंजाब), श्री सुरिंदर पाल सिंह (ब्लॉक चेयरमैन) तथा श्री हंस राज (शहरी चेयरमैन) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।