Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर Chandigarh: पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की Chandigarh: पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा Ludhiana: फीको ने डीआईसी लुधियाना के नए जीएम से मुलाकात कर उद्योगों से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाए Hushiarpur: बस्पा पंजाब को मंदहाली और उजाड़ से निकाल कर खुशहाली और उजाले की ओर ले जाएगी: रामजी गौतम, बिपल कुमार, डॉ. करीमपुरी Kurukshetra: थानेसर की पांडव गली में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल, गंदगी के ढेर से लोग परेशान:  संजय शर्मा Kurukshetra: 23 जून को होगी जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक Chandigarh: 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर Ludhiana: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने नोबल फाउंडेशन बीआरएस नगर में पर्यावरण प्रदूषण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन Hoshiarpur: हर शुक्रवार डेंगू पर वार अभियान के तहत लार्वा नष्ट करते हुए दी गई चेतावनी Jind: गांव जुलहेड़ा में खेत बचाओ अभियान एवं प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Hushiarpur: जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां तेज की
Logo
Uturn Time
उपमंडल स्तर पर नावों व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के निर्देशों के तहत जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वीरवार को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला राजस्व अधिकारी-कम-नोडल अधिकारी (बाढ़ प्रबंधन) अमनदीप चावला ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अमनदीप चावला ने कहा कि बरसातों का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए सभी संबंधित विभाग समय रहते अपनी तैयारियां मुकम्मल कर लें, ताकि किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के कमरा नंबर 138 में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और हेल्पलाइन नंबर 01882-220412 है। उन्होंने निर्देश दिए कि उपमंडल स्तर पर नावों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए अगर कोई नाव खराब है तो उसको पहल के आधार पर ठीक करवाया जाए। इसके अलावा गोताखोरों की भी अभी से पहचान कर ली जाए। उन्होंनेक कहा कि तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित कर इसकी सूचना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को दी जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य संबंधी तैयारियां पूरी रखने, पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने तथा ड्रेनेज विभाग को जल निकासी संबंधी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग को स्कूल भवनों की जांच कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा लोक निर्माण विभाग को सड़कों एवं अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित तैयारियां बनाए रखने के लिए कहा गया। उन्होंने अन्य सभी विभागों को भी पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अमनदीप चावला ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रबंधन से जुड़े किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।