Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
संजय शर्मा ने उठाया मुद्दा, पांडव गली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : थानेसर शहर की पांडव गली में नगर परिषद की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है। गली में जगह-जगह मिट्टी, मलबे और गंदगी के ढेर कई-कई दिनों से पड़े हैं, जिन्हें उठाने के लिए सफाई कर्मी समय पर नहीं पहुंचते। इससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई होती है। बरसात के दिनों में पानी भरने और कीचड़ बनने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि पांडव गली से तत्काल गंदगी और मलबा हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पांडव गली की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके तथा 'स्वच्छ भारत मिशन' के उद्देश्य को धरातल पर साकार किया जा सके। इस अवसर पर संजय कुमार शर्मा,रमन वर्मा, मुकेश, दिनेश, सोहन लाल शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।