Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, अनिंदिता मित्रा बनीं मुख्य चुनाव अधिकारी चंडीगढ़ 19 Jan : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिंदिता मित्रा को पंजाब की नई मुख्य चुनाव अधिकारी (Chief Electoral Officer) नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी सोनाली गिरी को पनसप डायरेक्टर के साथ-साथ सिविल एविएशन विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी कम डायरेक्टर, स्कूल एवं हायर एजुकेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी गिरीश दयाल को रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज के साथ-साथ एमडी कोऑपरेटिव बैंक, पंजाब इंफ्रा की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का मानना है कि उनके नेतृत्व में सहकारिता और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स को नई गति मिलेगी। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाना है। अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपकर सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इन नियुक्तियों से चुनाव प्रबंधन, शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सहकारिता और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में बेहतर समन्वय और तेज़ निर्णय प्रक्रिया की उम्मीद जताई जा रही है। पंजाब सरकार ने साफ किया है कि भविष्य में भी प्रशासनिक सुधारों और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए इसी तरह के कदम उठाए जाते रहेंगे।