Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रभावी माध्यम : डॉ. बैंस
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ.मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी इंचार्ज, सी.एच.सी हारटा बडला, डॉ. मनप्रीत सिंह बैंस के कुशल नेतृत्व में आज ब्लॉक हारटा बडला के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा वर्करों, ए.एन.एम., मल्टीपरपज हेल्थ वर्करों तथा आम लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम तथा ध्यान आदि योग क्रियाएं करवाई गईं। इस अवसर पर डॉ.मनप्रीत सिंह बैंस ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक, आध्यात्मिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का एक संपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन में निरोग रहने के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। यदि हम प्रतिदिन मात्र 30 मिनट भी योगाभ्यास करते हैं, तो हम हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह (डायबिटीज) तथा मानसिक तनाव जैसी अनेक गंभीर बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग करने के लिए प्रेरित करना है। योग न केवल बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि व्यक्ति की कार्यक्षमता एवं जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार लाता है। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन योग करने तथा अन्य लोगों को भी योग से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता संदेश भी दिए गए तथा लोगों को नशे से दूर रहने, संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया।डॉ. मनप्रीत सिंह बैंस ने समस्त स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस दिवस को केवल एक दिन का कार्यक्रम न बनाएं, बल्कि जीवनभर योग को अपनाने का संकल्प लें, ताकि एक स्वस्थ एवं निरोग समाज का निर्माण किया जा सके।