Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
VR तकनीक और राजयोग ध्यान से मिल रहा मानसिक शांति का अनुभव पंचकूला 21 दिसंबर : सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय स्वदेशी महोत्सव–2025 में ब्रह्माकुमारीज संस्था का स्टॉल लोगों के लिए प्रमुख आध्यात्मिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह महोत्सव 28 दिसंबर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। ब्रह्माकुमारीज के स्टॉल पर आध्यात्मिक परामर्श, राजयोग ध्यान की जानकारी के साथ-साथ आधुनिक VR विज़ुअल मशीनें और वैज्ञानिक स्ट्रेस टेस्ट उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से आगंतुकों को रीयल-टाइम डेटा दिया जा रहा है, जिससे वे यह जान पाते हैं कि उनका मन कितना तनावग्रस्त, शांत या स्थिर है। इसके बाद VR आधारित गाइडेड कमेंट्री के जरिए मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का अनुभव कराया जा रहा है। महोत्सव के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और ब्रह्माकुमारीज के स्टॉल पर विशेष रूप से समय बिताया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज में दी जा रही आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था लोगों के मानसिक तनाव को कम करने और जीवन में संतुलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ब्रह्माकुमारीज संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि आध्यात्मिकता और आत्म-जागरूकता के माध्यम से समाज में शांति, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है। स्टॉल पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। स्वदेशी महोत्सव में जहां स्वदेशी उत्पाद, संस्कृति और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं ब्रह्माकुमारीज का यह स्टॉल मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रभावी संदेश दे रहा है।