Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
होशियारपुर में जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी ने योग दिवस पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी, होशियारपुर द्वारा जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर (दसूहा, मुकेरियां और गढ़शंकर) में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. मनदीप मित्तल, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हरजिंदर कौर ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग की उत्पत्ति भारत में हुई है और इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक जितिन शर्मा (आर्ट ऑफ लिविंग, होशियारपुर) ने प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है तथा तनाव को कम करने में भी सहायता मिलती है। इस दौरान प्रतिभागियों को कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम तथा ध्यान सहित विभिन्न योगासन करवाए गए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, होशियारपुर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. मनदीप मित्तल, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हरजिंदर कौर सहित पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर, जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी का स्टाफ, न्यायिक कर्मचारी तथा अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर दसूहा, मुकेरियां एवं गढ़शंकर में भी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा एडवोकेटों ने योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।