Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई मजबूती, हिंदुस्तान कोका-कोला समूह लगाएगा 300 करोड़ रुपये
भोपाल (Narendra Singh Danu) : भोपाल में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस ने मध्य प्रदेश में बड़े निवेश की घोषणा की है। कंपनी करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। यह जानकारी कंपनी के सीईओ हेमंत रुपानी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान दी। उन्होंने राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस निवेश से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर कंपनी के नेशनल हेड विवेक झा, राज्य प्रमुख अश्विनी यीलेने और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस की एक इकाई पहले से ही मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित है। अब प्रस्तावित निवेश से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।